फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bhojpur SP candidate got in the car's promotional materials

भोजपुर सपा प्रत्याशी की प्रचार सामग्री कार में मिली

Thu, 02 Feb 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 02 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bhojpur SP candidate got in the car's promotional materials
कार में मिली प्रचार सामग्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सचल निगरानी टीम को गुरुवार को चेकिंग के दौरान एक कार में भोजपुर सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी की प्रचार सामग्री कार में मिली। निगरानी टीम प्रभारी ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


निगरानी टीम के प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ फर्रुखाबाद रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। वहां फर्रुखाबाद की ओर से आती हुई एक कार की तलाशी ली तो उसमें 56 पोस्टर, 63 पंपलेट, 19 बुकलेट और 550 विजटिंग कार्ड मिले। पुलिस कार सहित चालक संजीव यादव निवासी ग्राम आरिफपुर थाना सौरिख को कोतवाली ले आई। टीम प्रभारी ने इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह को दी।
विज्ञापन


इस पर कोतवाल ने जिला मुख्यालय स्थित चुनाव आयोग के अधिकारियों से बात की। आयोग के निर्देश पर कार चालक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया। इस कार पर कानपुर ब्यूरो चीफ की प्लेट भी लगी थी। जब निगरानी टीम ने चालक से साक्ष्य मांगे तो वह नहीं दिखा सका। कोतवाल ने बताया कि बरामद सामग्री जनपद फर्रुखाबाद की भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी की है। मामले की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed