फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Abducted teen rescued relatives turned kidnapper

अपहृत किशोर को छुड़ाया, रिश्तेदार ही निकला अपहरणकर्ता

Thu, 18 Aug 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Thu, 18 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Abducted teen rescued relatives turned kidnapper
किशोर से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में एक दिन पहले अपहृत किशोर को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। उसे मक्के के खेत में इंजेक्शन लगाकर छुपाया गया था। अपहरण करने वाले किशोर के रिश्तेदार ही बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  अमोलर थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी पुष्पेंद्र (14) पुत्र गिरीश चंद्र कक्षा नौ का छात्र है। बुधवार सुबह उसके घर गांव के ही कुलदीप और अमित आए। ये लोग क्रिकेट खेलने की बात कह कर पुष्पेंद्र को साथ ले गए।
विज्ञापन


शाम तक पुष्पेंद्र के वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुलदीप और अमित के मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगा दिए। इससे दोनों की लोकेशन कासिमपुर नंदपुर गांव मिली। इस पर पुलिस ने गांव में घेराबंदी की। तलाशी के दौरान पुष्पेंद्र मक्के के खेत में अर्द्धबेहोशी की स्थिति में मिला। उसके पैर जूते के फीते से बंधे थे। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


पूछताछ में पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह कुलदीप और अनूप के साथ सिकंदरपुर पहुंचा। वहीं कासिमपुर नंदपुर निवासी अमित यादव उर्फ सुधरा आया। सभी लोगों ने एक दुकान पर जलेबी दूध खाई और फिर अमित उसे अपने साथ नलकूप पर ले गया। जहां भुट्टा खाने के बाद इंजेक्शन लगाने लगा। विरोध करने पर तमंचा से जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। पुष्पेंद्र से पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। सीओ अमरीश भदौरिया ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुलदीप रिश्ते में गिरीश चंद का मौसेरा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed