{"_id":"5ce19eb4bdec22076c4ed502","slug":"71558290100-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके पर नशेड़ियों ने पिता व पुत्रों को धारदार हथियार से घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब ठेके पर नशेड़ियों ने पिता व पुत्रों को धारदार हथियार से घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशेड़ियों ने पिता-पुत्रों को हथियार से घायल किया
शराब ठेके के पास नमकीन उधार मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। शराब ठेके के पास नशे में धुत नशेड़ियों ने उधार सौदा मांगने का विरोध करने पर अधेड़ को घायल कर दिया। पिता को बचाने के लिए पहुंचे दो पुत्रों को भी नशेड़ियों ने धारदार हथियारों से घायल किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर नशेड़ी भाग निकले। पुलिस ने घायल पिता समेत बेटों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नसरापुर गांव निवासी महेंद्र की नसरापुर स्थित देशी व अंग्रेजी शराब ठेके के पास पान-मसाला की दुकान है। रविवार रात नौ बजे करीब छह युवक शराब खरीदने पहुंचे। शराब खरीदने के बाद सभी वहीं शराब पीने लगे। तभी एक युवक ने नशे में महेंद्र से उधार नमकीन मांगी। उधार नमकीन न देने पर नशे में धुत युवकों ने महेंद्र पर हमला कर धारदार हथियार से घायल कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही उसके पुत्र पुनीत व विशाल मौके पर पहुंचे। जिन पर भी युवकों ने हमला कर दिया। घटना में तीनों लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।