फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   फोटो 16- सौरभ की फाइल फोटो।

फोटो 16- सौरभ की फाइल फोटो।

Thu, 23 Aug 2018 11:05 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो 16- सौरभ की फाइल फोटो।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसंधुआ में बस्ता न मिलने से छठवीं कक्षा के छात्र सौरभ (13) की खुदकुशी के पीछे परिवार की आर्थिक दशा ठीक न होने की ही बात सामने आ रही है। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि कई दिनों से उसका भाई स्कूली बस्ता लाने की जिद कर रहा था। पैसा न होने के कारण वह मांग पूरी नहीं कर पा रहा था। इसी वजह से वह नाराज था।
विज्ञापन



सौैरभ के पिता नेत्रपाल की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद मां सोमवती पर नौ बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी आ गई। इनके पास दो बीघा खेत है, जिससे गुजर बसर मुश्किल से हो पा रहा था। ऐेसे में बड़ा बेटा अंकित पाल मेहनत मजदूरी कर छोटे भाई बहनों को पढ़ाता और घर खर्च में मां का हाथ बंटाता है।
विज्ञापन


बताते हैं कि किसी तरह भाई-बहनों के लिए अंकित ने जुलाई में फीस और किताबों की व्यवस्था की थी, लेकिन सौरभ को स्कूली बस्ता नहीं दिला सका था। इतनी सी बात पर सौरभ ने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा सनोज पाल की सूचना पर पहुंचे तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार और फारेसिंक टीम ने जांच की। तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि परिवार की माली हालत बेहद कमजोर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

। परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण सौरभ ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच तक की पढ़ाई पूरी की थी। परिजनों के पास पैसा न होने के कारण दो साल से उसने स्कूल जाना बंद कर दिया था, लेकिन इस बार जुलाई में उसने बड़े भाई अंकित से आगे की पढ़ाई करने की जिद की थी।


इससे अंकित ने निजी विद्यालय में कक्षा छह में दाखिला कराकर उसकी पढ़ाई शुरू कराई थी, लेकिन स्कूल बैग न मिलने के कारण उसने आत्महत्या कर ली। अंकित ने बताया कि घर में सबसे बड़ी उसकी 18 वर्षीय अनुराधा देवी, अंकित, अवनीश, विपिन, रीचा देवी, राज किशोर, राजकुमार, शिवम है। चौथे नंबर के भाई सौरभ की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

कई रोज से बड़े भाई से कर रहा था बस्ता दिलाने की जिद्द
बस्ता न मिलने से छठवीं कक्षा के छात्र के नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान देने का मामला
तिर्वा कोतवाली के बिसंधुआ गांव में हुई घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed