{"_id":"5706aa854f1c1b1e28c811f7","slug":"1-40-lakh-stolen-goods-in-two-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में 1.40 लाख का माल चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों में 1.40 लाख का माल चोरी
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव मित्रसेनपुर में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर दो दुकानों में चोरी की। इस दौरान एक लाख 40 हजार रुपये का सामान दोनों जगहों से उठा ले गए। पुलिस ने मामलों की छानबीन शुरू कर दी है। गांव अब्दुलपुर सकरी निवासी अंजीत कुमार पुत्र महेश चंद्र ने बताया कि उनकी बालाजी हार्डवेयर के नाम से मित्रसेनपुर में जीटी रोड किनारे दुकान है।
बुधवार रात चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखा हार्डवेयर का करीब 1 लाख 10 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला। उसने पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। इसी तरह मित्रसेनपुर के प्रधान पुष्पेंद्र कटियार ने बताया कि जीटी रोड किनारे गांव के पास उनकी बालाजी ट्रेडर्स नाम से सीमेंट व सरिया की दुकान है। चोर सेंध लगाकर दुकान के अंदर घुसे।
लाकर में रखे 30 हजार रुपये की नगदी निकाल ली और भाग गए। सुबह चोरी का पता चलने पर घटना की जानकारी चौकी पुलिस को दी है। चौकी पुलिस ने चोरी के मामले में शक के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।