{"_id":"62c72867c55e7d583b12c9c3","slug":"crime-theft-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7063814139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : राजस्व अफसर के घर से बीस लाख के नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : राजस्व अफसर के घर से बीस लाख के नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के ग्राम गधैइया ऊसर में चोरों ने एक मकान को निशाना बना लिया। दो कमरों में रखीं अलमारियों को तोड़कर डेढ़ लाख रुपये और 18 लाख रुपये के जेवर पार कर दिए।
गधैइया ऊसर निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनके बड़ा भाई लोकेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ में सिंचाई विभाग में राजस्व अधिकारी है, जबकि छोटा भाई नेवी में है। राघवेंद्र तीन दिन पहले गांव आए थे। बुधवार की रात मां नीतू सिंह छत पर सोने के लिए चली गईं। राघवेंद्र कमरे में ही लैपटॉप पर कंपनी का काम करते रहे और लगभग दो बजे सो गए।
इसके बाद छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने राघवेंद्र के कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। पास के दो कमरों में रखीं अलमारियों के ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये, लोकेंद्र की पत्नी के लगभग 13 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। इनमें सोने के हार, अंगूठी, झुमकी, जंजीर, कमर पेटी शामिल हैं। इसके अलावा मां नीतू सिंह के लगभग पांच लाख रुपये के जेवर भी चोरों ने पार कर दिए। गुरुवार सुबह नीतू जब सोकर उठीं और नीचे आईं तो कमरे में सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने राघवेंद्र को आवाज दी, लेकिन उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। मां के कुंडी खोलने पर राघवेंद्र कमरे से बाहर आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। बेहटा चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। एएसपी अरविंद कुमार ने पूरे मामले की जानकारी कर तत्काल थाना पुलिस को चोरों को गिरफ्तार के निर्देश दिए।