फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,political,kannauj,kannauj news

सपा-भाजपा समर्थकों में पत्थरबाजी, जवान समेत तीन घायल

Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime,political,kannauj,kannauj news
crime,political,kannauj,kannauj news - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मतगणना के दौरान नारेबाजी के दौरान भाजपा-सपा समर्थकों में झड़प के साथ पथराव शुरू हो गया। बीच-बचाव कराने पहुंचे सीआरपीएफ जवानों पर भी समर्थकों ने पथराव कर दिया। इस दौरान एक जवान समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए।
विज्ञापन

मतगणना शुरू होते हुए जीटी रोड किनारे भाजपा और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। प्रत्याशियों में बढ़त-घटत को लेकर एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने समर्थक चिढ़ाने लगे। दोपहर करीब दो बजे होते भाजपा और सपा समर्थकों के बीच पथराव शुरू हो गया। मौके पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने जब स्थिति नियंत्रित करनी चाहिए तो जवानों पर भी पथराव कर दिया। इस दौरान पत्थर लगने से जवान आरएन शर्मा (53) घायल हो गए। इसके बाद जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। पथराव और लाठीचार्ज में मकरंदनगर निवासी आकाश गुप्ता (28) व एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल जवान आरएन शर्मा और आकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लाठीचार्ज करने पर जवानों पर भड़के एएसपी
कन्नौज। भाजपा-सपा समर्थकों के बीच पथराव के बाद सीआरपीएफ जवानों ने समर्थकों पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा। इस दौरान पहुंचे एएसपी अरविंद कुमार ने सीआरपीएफ जवानों को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल बगैर किसी आदेश के जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी पर पथराव, भागकर बचाई जान
कन्नौज। मतगणना स्थल से निकल कर बाहर जाते समय बसपा प्रत्याशी अजय वर्मा पर एक दल के समर्थकों ने पथराव कर हमला कर दिया। किसी तरह से एक गली में भागकर उन्होंने जान बचाई।

तिर्वा विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी अजय वर्मा दोपहर करीब तीन बजे मतगणना स्थल के बाहर निकल आए। भीड़ होने के कारण वह समर्थकों के साथ पैदल अंधा मोड़ की तरफ आ रहे थे। इस दौरान मतगणना स्थल से थोड़ी ही दूर पर एक दल के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उन पर पथराव कर हमला कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। सुरक्षा में चल रहे पुलिसकर्मी और साथ चल रहे समर्थकों ने एक गली में जाकर जान बचाई। बसपा प्रत्याशी अजय वर्मा ने बताया कि उनकी हत्या की कोशिश की गई। हमलावरों के खिलाफ वह रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। वहीं एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं हुई है। अगर तहरीर मिलती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed