{"_id":"62e033ec0b872f130406019a","slug":"crime-murder-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7096608145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : तहरीर बदलो, तभी लिखी जाएगी हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : तहरीर बदलो, तभी लिखी जाएगी हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
कन्नौज। निर्माणाधीन मकान में श्रमिक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस टालमटोल कर रही है। यह आरोप श्रमिक के परिजनों ने लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस एक प्रभावशाली आरोपी को बचा रही है। तहरीर से उसका नाम हटाने पर रिपोर्ट दर्ज करने करने की बात कही रही है।
शहर के होरी मोहल्ला निवासी सुरजीत सिंह एक इत्र कारोबारी के कोल्ड स्टोर में मैनेजर हैं। रविवार को मकरंदनगर बिजली विभाग कार्यालय के पास उनके निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे खजुआ गांव निवासी ऊदन सिंह (40) की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट आने से मौत की वजह सामने आई। ऊदन के भाई ब्रह्म प्रकाश का कहना है कि हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को कई बार तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। ऊदन के भतीजे अजय कुमार ने बताया कि पुलिस एक आरोपी का नाम हटाकर तहरीर लाने का दबाव बना रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर बदलने पर ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।