{"_id":"616c6dcaf2b17b1e84271535","slug":"crime-kannauj-news-knp65877507","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोरेज के अंदर कर्मचारी के हाथ में लगी थी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड स्टोरेज के अंदर कर्मचारी के हाथ में लगी थी चोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। सड़क पर खून से लथपथ मिले कोल्ड स्टोर कर्मचारी के शव मामले में पुलिस के सामने नया मोड़ आ गया। कर्मचारियों और ड्यूटी पर मौजूद चौकीदार के बयानों से स्पष्ट हुआ कि कोल्ड स्टोर के अंदर ही कर्मचारी के हथेली में चोट लगी थी। चोट लगने के कारण वह घर जाने की बात कहकर साइकिल से निकल पड़ा था।
सदर कोतवाली के कपूरापुरर गांव निवासी अशोक कुमार कटियार सरोजनी कोल्ड स्टोर में काम करते थे। पहलवानगंज गांव में सड़क पर शनिवार सुबह खून से लथपथ उनका शव मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने ड्यूटी पर मौजूद चौकीदार समेत 26 अन्य कर्मचारियों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की।
इसमें चौकीदार ने बताया कि रात करीब 12 बजे अशोक कुमार हाथ में गमछा बांधकर साइकिल लेकर गेट की खिड़की से निकले थे। पूछने पर उन्होंने बताया था कि उनके हाथ में चोट में लग गई और वह घर जा रहे है। इतना कहते ही साइकिल पर बैठकर जल्दी निकल गए। वहीं अधिकांश कर्मचारियों ने बताया कि अशोक कुमार कटियार ने घर ले जाने के लिए ढेर से आलू भरे थे। उस समय उनके हाथ में चोट नहीं थी। इसके बाद मशीन रूम में चले गए थे। इसके बाद फिर सीधे चौकीदार से बातचीत हुई थी। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि चौकीदार और कर्मचारियों के बयान से लग रहा है कि किसी तरह उन्हें चोट लगी थी। अधिक खून बहने से मौत हो गई। पुलिस हत्या और हादसे के बिंदु पर जांच कर रही है।