{"_id":"611571308ebc3e687305f630","slug":"crime-kannauj-news-knp645918676","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदरगढ़। दहेज की मांग पूरी न होने पर सुसराल वालों ने विवाहिता से मारपीट की। पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
थाना इंदरगढ़ के कठार गांव निवासी संध्या सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शादी औरैया के अछल्दा थाना के गांव वाडेपुर निवासी विजय से 12 मार्च 2018 को हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
मांग पूरी न होने पर पति विजय, ससुर कल्लू, सास मीना देवी, देवर अजय, ननद वंदना ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद 21 जनवरी 2021 को अपने पिता को बुलाकर वह अपने गांव चली आई। ससुराली जन आए दिन गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।