{"_id":"60f9af888ebc3e394805d25b","slug":"crime-kannauj-news-knp6418030179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइस माह बाद दर्ज की लूट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइस माह बाद दर्ज की लूट की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम। शराब सेल्समैन से लूट के मामले में 22 माह बाद कोर्ट के आदेश पर कार सवार तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गानगर निवासी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 2019 में छिबरामऊ में बीयर और सिकंदरपुर में अंग्रेजी शराब का ठेका था। आठ सितंबर 2019 की देर शाम सेल्समैन रामकुमार बिक्री के 85 हजार पांच सौ पैंसठ रुपये लेकर बाइक से तिर्वा आ रहे थे।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकवा कट के समीप कार सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर रुपये लूट लिए थे। उसी दिन बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस एक माह तक टरकाती रही। बाद में थाना प्रभारी ने कार्रवाई न करने की धमकी देते हुए भगा दिया।
विज्ञापन
इससे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।