{"_id":"5f4fdc548ebc3e54db3c8deb","slug":"crime-kannauj-news-knp5803454199","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजू कटियार, नवाब सिंह समेत आठ सपाइयों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजू कटियार, नवाब सिंह समेत आठ सपाइयों पर मुकदमा
विज्ञापन
कन्नौज/तिर्वा। ग्राम विकास बैंक शाखा प्रतिनिधि के चुनाव में पथराव के मामले में पुलिस ने आठ सपा नेताओं और 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की तिर्वा शाखा में प्रतिनिधि पद के मतदान के दौरान मंगलवार को सपा और भाजपा समर्थकों में पथराव हो गया था। इसमें ठठिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह घायल हो गए थे।
बुधवार को तिर्वा कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पति संजू कटियार, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, कुक्कू चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, शरद यादव लिलुइयां, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार पुत्रगण रामबाबू निवासी चपुन्ना, मनोज कुमार अग्निहोत्री पुत्र राम नारायण निवासी नगरिया लालशाह सौरिख के अलावा 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मतदान के दौरान यह लोग पथराव कर नारेबाजी कर रहे थे।
पुलिस कार्रवाई से सदर विधायक खफा
सदर विधायक अनिल दोहरे ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने मतदाताओं की पर्ची फाड़कर मारपीट की थी। विरोध करने पर भाजपाइयों ने पथराव किया। पुलिस ने फर्जी तरीके से सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विधायक ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
भाजपा और सपा नेताओं पर महामारी फैलाने की रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज(तिर्वा)। पुलिस ने चुनाव के दौरान धारा 144 उल्लंघन और कोरोना महामारी अधिनियम मे तहत आठ सपा और आठ भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने बताया कि सपा नेता कुक्कू चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति सपा नेता संजू कटियार, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, शरद यादव लिलुइयां, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार पुत्रगण रामबाबू निवासी चपुन्ना, मनोज कुमार अग्निहोत्री पुत्र राम नारायण निवासी नगरिया लालशाह सौरिख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि भाजपा खेमे से सौरभ कटियार, अजय वर्मा, वीर सिंह भदौरिया, मिथलेश बाथम, विशाल शुक्ला, मनोज अवस्थी, मुनीश मिश्रा और श्यामजी मिश्रा समेत करीब दोनों ओर से करीब 60 अज्ञात लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।