{"_id":"6aeb7c2c2cb10fe5b6082d24","slug":"due-to-encroachment-the-streets-including-the-main-road-are-jammed-kannauj-news-c-214-1-knj1007-158832-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अतिक्रमण के चलते मुख्य मार्ग समेत गलियों में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अतिक्रमण के चलते मुख्य मार्ग समेत गलियों में जाम
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मुख्य मार्ग स्थित फुटपाथ पर दुकानदारों का अतिक्रमण और ई-रिक्शा की भरमार के कारण जाम की समस्या आम हो गई है। पहले यह समस्या मुख्य मार्ग तक सीमित थी लेकिन अब यह गलियों तक पहुंच चुकी है। जाम की समस्या से निजात के लिए प्रशासन और पालिका द्वारा कोई प्रभावी पहल न किए जाने से लोग को पूरे दिन जाम से जूझना पड़ रहा है।
धनतेरस व दीपावली पर बाजार में रौनक लौट आई है। भीड़ के चलते नगर के व्यस्ततम विशुनगढ़ तिराहा, सब्जी मंडी, पीपल चौराहा, जामा मस्जिद, हीरालाल काॅलेज चौराहा, डाकघर तिराहे पर बुधवार को पूरे दिन जाम की समस्या रही। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में मुस्तैद रहने वाले यातायात कर्मी व पीआरडी जवान जाम खुलवाने की बजाय मूकदर्शन बने रहे। मुख्य मार्ग पर जाम के कारण लोगों ने जल्दी गंतव्य तक पहुंचने के लिए गलियों में रुख किया तो पीपल वाली गली, ताजपुर रोड, नगर पालिका रोड पर भी जाम लगना शुरू हो गया। पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे।
कांग्रेसी नेता विनोद दुबे ने कहा कि पालिका प्रशासन की अनदेखी लोगों का सिरदर्द बढ़ा रही है। पिछले दिनों चले अतिक्रमण अभियान के नाम पर की गई खानापूरी से समस्या पहले से भी ज्यादा बदतर हो गई है। वहीं, दो सैकड़ा से अधिक ई-रिक्शों के कारण समस्या दिन पर दिन विकराल होती जा रही है। नियंत्रण के लिए पालिका को रूट चार्ट तय करके इनका संचालन करवाना चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व सलोवा राष्ट्रीय सचिव रॉबिन सिंह यादव, पूर्व सयुस जिलाध्यक्ष राशिद फारुकी, विनोद दुबे उर्फ पप्पू, समेत अन्य लोगों ने जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ईओ अजय कुमार ने बताया कि अतिक्रमण व ई-रिक्शों के खिलाफ शीघ्र ही कार्ययोजना तैयार कर अभियान शुरू किया जाएगा।