{"_id":"6aeb7c75a9b6bfc488050635","slug":"the-thathia-khairnagar-tirwa-junction-will-now-be-known-as-bhagwan-parshuram-junction-kannauj-news-c-214-1-knj1006-158810-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ठठिया-खैरनगर-तिर्वा तिराहा अब कहलाएगा भगवान परशुराम तिराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ठठिया-खैरनगर-तिर्वा तिराहा अब कहलाएगा भगवान परशुराम तिराहा
विज्ञापन
कन्नौज। ठठिया क्षेत्र के प्रमुख ठठिया-खैरनगर-तिर्वा तिराहे को अब भगवान परशुराम तिराहा के नाम से पहचान मिलेगी। इसको लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू हो गई है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पांडेय ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से पांच अक्तूबर को मांग की थी कि ठठिया-खैरनगर-तिर्वा तिराहे को अब भगवान परशुराम तिराहा का नाम दिया जाए। इस पर मंत्री ने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव के क्रम में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर तिराहे का भौतिक सत्यापन भी कर लिया है। प्रस्ताव के अनुसार तिराहे पर भगवान परशुराम के सम्मान में उनके प्रतीक स्वरूप एक विशाल फरसा स्थापित किया जाएगा। इससे न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि यह तिराहा आने वाले समय में श्रद्धा और गर्व का केंद्र बनेगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और शौर्य के प्रतीक हैं। ठठिया के इस प्रमुख तिराहे को उनके नाम से पहचान दिलाना क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए मंत्री असीम अरुण का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कार्य मूर्त रूप लेगा। इस दौरान राजस्व विभाग से तपन मिश्रा, हरिओम ओमर आदि मौजूद रहे।