Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   No fogging arrangements in 432 Gram Panchayats

Kannauj News: 432 ग्राम पंचायतों में फॉगिंग की व्यवस्था नहीं

Thu, 05 Nov 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
No fogging arrangements in 432 Gram Panchayats
कन्नौज। डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित संक्रामक बीमारियों से निपटने के सरकारी दावों के बीच गांवों की जमीनी हकीकत चिंताजनक है। जिले की 499 ग्राम पंचायतों में फॉगिंग कराने के लिए महज 65 मशीनें उपलब्ध हैं। यानी औसतन सात से आठ ग्राम पंचायतों के हिस्से में एक मशीन आ रही है। ऐसे में सभी गांवों में नियमित फॉगिंग की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन



बारिश के बाद जगह-जगह जमा पानी और गंदगी मच्छरों के पनपने का कारण बन रही है। ऐसे समय में गांवों में नियमित फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव जरूरी है, लेकिन मशीनों की कमी से इस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिन पंचायतों के पास मशीन नहीं है, वहां फॉगिंग कराने के लिए दूसरे विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ता है। कई जगह किराये की मशीनों से काम चलाया जा रहा है। इससे फॉगिंग का काम नियमित और समयबद्ध तरीके से कराना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

सरकारी स्तर पर संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाने की बात कही जाती है, लेकिन पर्याप्त संसाधनों के अभाव में इन अभियानों का असर गांवों तक कितना पहुंच रहा है, यह बड़ा सवाल है। एक मशीन से कई पंचायतों में फॉगिंग कराने की स्थिति में सभी गांवों और उनकी आबादियों को कवर करना आसान नहीं है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग संसाधनों की कमी दूर करने और सभी पंचायतों में नियमित फॉगिंग सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात-आठ पंचायतों पर एक मशीन
जिले की 499 ग्राम पंचायतों के मुकाबले 65 फॉगिंग मशीनें ही उपलब्ध हैं। इस हिसाब से एक मशीन पर औसतन सात से आठ पंचायतों की जिम्मेदारी है। इतनी बड़ी आबादी और क्षेत्रफल में सीमित मशीनों से नियमित फॉगिंग कराना चुनौतीपूर्ण है।

किराये की मशीनों से चल रहा काम
जिन ग्राम पंचायतों के पास अपनी फॉगिंग मशीन नहीं है, वहां किराये की मशीनों के सहारे छिड़काव कराया जा रहा है। इससे फॉगिंग की नियमितता और समयबद्धता पर सवाल उठ रहे हैं। संसाधनों की कमी के बीच ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों के खतरे का सामना करना पड़ रहा है।


वर्जन
ग्राम पंचायतों में फॉगिंग कराने के लिए उपलब्ध मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिन पंचायतों में मशीनें उपलब्ध नहीं हैं, वहां जरूरत के अनुसार किराये की मशीनों से फॉगिंग कराने की व्यवस्था की जाती है। सभी ग्राम पंचायतों में मच्छरों से बचाव के लिए नियमित छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- जितेंद्र कुमार गोंड, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed