{"_id":"5f00d1018ebc3e4319203421","slug":"crime-kannauj-news-knp5693461162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका बंद होने के बाद क्वार्टर शराब न देने पर की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका बंद होने के बाद क्वार्टर शराब न देने पर की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख। बहादुरपुर मझिगवां गांव में शराब ठेके पर चोरी का पुलिस ने खुलाया कर दिया है। ठेका बंद होने के बाद शराब न देने की खुन्नस में युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस चोरोें तक पहुंची।
देसी शराब के ठेके में गुरुवार रात को चोरों ने दीवार में नकब लगाकर 421 पौआ देशी शराब चोरी कर ली थी। सेल्समैन देवेश कुमार पुत्र श्री निवास की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक दुकान में दिखा।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नगला वीरभान के पास से गंभीर सिंह पुत्र सोमेंद्र सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर को 665 ग्राम नशीले पाउडर के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि गुरुवार शाम को ठेका बंद करते समय सेल्समैन ने शराब देने से इनकार कर दिया था। इस कारण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक की निशानदेही पर मकान के भूसे में दबे 404 क्वार्टर शराब बरामद कर ली गई। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।