फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news,up news

कन्नौज: अराजकतत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, लोगों में आक्रोश

Mon, 13 Feb 2023 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news,up news
गुरसहायगंज। अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए बाबा भीमराव आंबेडकर पार्क में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा तोड़ दी। रविवार सुबह क्षतिग्रस्त मूर्ति देख लोगों ने अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देखकर कई थानों का फोर्स तैनात कर दिया। अधिकारियों ने उत्तेजित लोगों को नई मूर्ति स्थापित कराने और पार्क का सुंदरीकरण कराने का आश्वासन देते हुए शांत कराया। पुलिस ने अराजकतत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज की है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सराय प्रयाग स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित है। पार्क और मूर्ति की देखभाल के लिए समिति भी गठित है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात अराजकतत्वों ने आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। रविवार सुबह जब लोग पार्क पहुंचे तो क्षतिग्रस्त मूर्ति देख आक्रोशित हो उठे। समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, मंत्री रामनिवास, कोषाध्यक्ष रामविलास, शिव कुमार, गौतम सिंह और अजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देखकर तालग्राम, छिबरामऊ, इंदरगढ़ थाना, सदर कोतवाली पुलिस समेत पीएसी बल को तैनात कर दिया। एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी अरविंद कुमार, छिबरामऊ एसडीएम अशोक कुमार, सीओ दीपक दुबे और कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह पहुंच गए। अफसरों ने किसी तरह समझा कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। एडीएम ने नई मूर्ति और पार्क का सुंदरीकरण कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने नई मूर्ति को मंगवा कर स्थापित करने की कवायद भी शुरू कर दी। समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने अराजकतत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मौके पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष वीरू खरे, आजाद समाज कांशीराम पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम और पवन गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक सवार तीन युवक
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले है। शनिवार रात करीब 12 बजे एक बाइक पर तीन युवक दिखाई दिए। बाइक खड़ी कर दो युवक अंबेडकर पार्क की तरफ जा रहे थे। थोड़ी देर बाद दोनों युवक लौटते दिखाई दिए। जबकि तीसरा युवक बाइक के पास खड़ा रहा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है। एडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे समाज के लोग आहत हैं। पुलिस प्रशासन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। जिससे इस तरह की घटनाएं न हों।
-बबलू दोहरे, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed