{"_id":"633f248015546b694a37e732","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7219266124","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिर्वा विधायक की कार में टक्कर मारकर हत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिर्वा विधायक की कार में टक्कर मारकर हत्या का प्रयास
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। परिवार के साथ भंडारे से लौट रहे तिर्वा विधायक व भाजपा नेता कैलाश राजपूत की कार में टक्कर मारकर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार सवार सपा नेता को गिरफ्तार किया है। कार से तमंचा भी बरामद हुआ है। विधायक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
बुधवार रात करीब एक बजे तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने नादेमऊ निवासी सपा नेता प्रदीप दुबे उर्फ गुल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि रात को वे सकतपुर गांव में आयोजित मां भगवती के भंडारे से परिवार के साथ लौट रहे थे। इस दौरान अरुहो गांव के पास प्रदीप ने थार कार से उनकी कार में टक्कर मारकर हत्या का प्रयास किया।
तेज रफ्तार में कार को आता देखकर उनके चालक ने कच्चे में जाकर कार को रोक लिया। पुलिस ने प्रदीप दुबे को गिरफ्तार कर लिया। कार से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया। इसके बाद कार को सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि विधायक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। कार के कागज न होने के कारण सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में दर्ज कराई रिपोर्ट
सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि प्रदीप दुबे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। विधायक ने चुनावी रंजिश में झूठा मामला बनाकर उन्हें फंसाया है। पार्टी हाईकमान को जानकारी दी गई है। जल्द सपा प्रदर्शन कर प्रदीप दुबे को छुड़ाने की मांग करेगी।
पहले एक दूसरे के थे खास, फिर हुई रंजिश
आरोपी प्रदीप दुबे बस सर्विस के संचालक हैं। एक साल पूर्व वे विधायक कैलाश राजपूत के करीबी थे। इस साल हुए विधानसभा चुनाव में विधायक से नाराजगी होने के बाद सपा प्रत्याशी अनिल पाल का समर्थन किया था। इसके बाद से विधायक और प्रदीप के बीच रंजिश शुरू हो गई थी।