{"_id":"62ec0c4a59098b079e44af44","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7112357119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : जीटी रोड पार कर रहे दंपती की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : जीटी रोड पार कर रहे दंपती की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन
छिबरामऊ। जीटी रोड पार कर रहे दंपती की बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पति को परिजन सौ शैया अस्पताल से फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल ले गए।
गुरुवार को क्षेत्र के गांव अल्हनापुर निवासी आरती दुबे (50) मायके नींबकरोरी जाने के लिए घर से निकली थीं। उनके पति मनोज दुबे (52) बाइक से उनको छोड़ने के लिए छिबरामऊ के ताजपुर मार्ग से आ रहे थे। जीटी रोड पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में मनोज व आरती गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे मनोज ने हेलमेट नहीं पहना था। घायल दंपती को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए।