{"_id":"65c3d134d9ef9101e10518c4","slug":"craving-water-due-to-power-cut-crowd-blocked-tiraha-kannauj-news-c-214-1-knj1005-109091-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बिजली कटने से पानी को तरसे, भीड़ ने किया तिराहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बिजली कटने से पानी को तरसे, भीड़ ने किया तिराहा जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। बिजली न आने से परेशान गिहार बस्ती के लोग आक्रोशित हो गए और मकरंदनगर तिराहे पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते मार्ग के तीनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। एक घंटे तक तिराहे पर जाम लगा रहा। जानकारी पर एसडीएम सदर, कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने भीड़ को जल्द सप्लाई शुरू होने का आश्वासन दिया। तब जाकर भीड़ ने जाम हटाया।
सदर क्षेत्र के गिहार बस्ती के लोग बिजली कटने से पानी को तरस रहे थे। बुधवार को बस्ती के लोगों का सब्र का बांध टूट गया और सभी एकत्रित होकर मकरंदनगर तिराहे पर पहुंचे। वहां पर महिलाओं और युवकों ने जाम लगा दिया। महिलाओं ने बताया कि चार दिन पहले बस्ती की बिजली काट दी गई। इसके बाद से वह लोग अंधेरे में रह रहे हैं और बिजली न होने के कारण पानी के लिए भी तरस रहे हैं। भीड़ ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसडीएम सदर अविनाश गौतम, कोतवाल वीके तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बस्ती के लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
तार बदले जाने के कारण गुल है बिजली
गिहार बस्ती के जर्जर तारों को बदला जा रहा है, जिस कारण से दो दिनों से बिजली गुल है। बस्ती में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कनेक्शन नहीं ले रखा और तार को जोड़ कर बिजली का जला रहे हैं। नए तार पड़ने के बाद बॉक्स लगाया जाएगा और बॉक्स से उन्हीं के तार जोड़े जाएंगे, जिनके कनेक्शन होंगे।
विज्ञापन
मगन सिंह, अधिशासी अभियंता