फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Corona virus: prevention is the biggest medicine

कोरोना वायरसः बचाव ही सबसे बड़ी दवा

Fri, 31 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: prevention is the biggest medicine
महिला विंग की ओपीडी में बिना मास्क लगाए काम करती महिला कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। चीन में कोरोना वायरस ने हजारों लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। वायरस के प्राण घातक हमले को देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोई खास दवा नहीं है। बचाव ही सबसे बड़ी दवा है। इसके बावजूद जिला अस्पताल से लेकर अन्य जगहों पर सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। जिला अस्पताल में चिकित्सक से लेकर कर्मचारी तक बिना मास्क लगाए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

बचाव के तरीकों में अभी तक सामने आया है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथों को साबुन या गरम पानी से धोएं। खांसते, छींकते वक्त नाक और मुंह को किसी टिशू या रुमाल से ढक लें। वायरस छींक से भी फैलता है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज, छिबरामऊ में सौ शय्या अस्पताल में कोरोना वायरस का मरीज आने पर अलग वार्ड में भर्ती कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अभी तक पूरे जिले में ऐसा कोई केस सामने नहीं आया है। लगातार सावधानी बरती जा रही है। चीन से आने वाले लोगों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। लोग कोरोना वायरस से बचाव में सावधानी बरतें।
विज्ञापन

इन कारणों से फैलता है कोरोना वायरस
किसी भी प्रकार का पेय पदार्थ (कोल्ड ड्रिंक्स) आइसक्रीम, कुल्फी आदि खाने से बचें। डिब्बा बंद भोजन, पुराना बर्फ का गोला, सील बंद दूध, दूध से बनी मिठाइयां जो 48 घंटे की बनी हो, इन्हें न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed