फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CO inspected the police station , found loopholes

सीओ ने किया कोतवाली का निरीक्षण, कमियां मिलीं

Fri, 27 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 27 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
CO inspected the police station , found loopholes
सदर कोतवाली का मुआयना सीओ सदर ने किया। इस दौरान असलहे समेत अभिलेखों में कई कमियां पाईं। इन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


गुरुवार को दुपहर बाद सीओ सदर करन सिंह सदर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले असलहों की जांच की। इस दौरान पाया गया कि असलहों की सफाई नहीं कराई गई है। इन्हें तत्काल साफ कराकर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। कई अपराधों में पकड़े गए वाहनों को व्यवस्थित तरीके से नहीं खड़ा किया गया था। कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव को सीओ ने निर्देश दिए कि सभी वाहनों को कतारबद्ध तरीके से लगवाएं।


 बैरिकों के निरीक्षण में पाया कि कई बैरिक में पंखे गंदे पड़े हैं। बल्ब व वायरिंग भी दुरुस्त नहीं है। खिड़की और स्नानघर दुरुस्त कराने के आदेश दिए गए। अभिलेखों के निरीक्षण में सीओ ने टीए रजिस्टर, चेक खुराक, चेक दस्तनदारी, गैर दस्तनदारी, आर्डर बुक, हिस्ट्रीशीटर अभिलेख, बीट सूचना, माल मसरूका समेत कई अन्य अभिलेख देखे। मामूली रूप से कमियां मिलने पर उन्होंने हेड मोहर्रिर को निर्देश दिए कि वे तत्काल अभिलेखों को दुरुस्त कराएं। उनकी जिल्द को ठीक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed