{"_id":"6935bc14d326fa3e3809a745","slug":"chaukhata-xi-captured-the-maa-durga-cricket-tournament-trophy-kannauj-news-c-214-1-knj1006-141288-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मां दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट ट्राफी पर चौखटा एकादश का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मां दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट ट्राफी पर चौखटा एकादश का कब्जा
विज्ञापन
तालग्राम। मुसाफिरपुर मनरेगा मैदान पर चल रहे मां दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब चौखटा एकादश ने जीता। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हाजिरपुर एकादश को अति रोमांचक मैच में एक रन से हराया। मोनिस को मैन ऑफ द सीरीज मिला।
हाजिरपुर के कप्तान अवनीश राजपूत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चौखटा एकादश ने निर्धारित 16 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाए। इसमें मोनिस ने 56 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी हाजिरपुर एकादश की पूरी टीम 16 ओवरों में 203 रनों पर सिमट गई। आखिरी ओवर में 26 रन बनाने थे पांच गेंदों पर 24 रन बने। दो रनों की जरूरत थी पर अंतिम गेंद पर आशीष आउट हो गए। विशाल ने 56 और राज ने 80 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए मोनिस ने तीन और गौरव ने चार विकेट लिए। अंपायर गौरव राजपूत प्रशांत ठाकुर, और थर्ड अंपायर शिवम् राजपूत रहे। कमेंट्री ललित, संतराम और स्कोरिंग अनुराग, गोलू राजपूत ने की। इस मौके पर संदीप राजपूत, आशीष, दीपक, राहुल, विकास आदि मौजूद रहे।