फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chaar din se laapata bhaiyon ka shav taalaab mein mila

चार दिन से लापता भाइयों का शव तालाब में मिला

Sat, 14 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
chaar din se laapata bhaiyon ka shav taalaab mein mila
तालाब से शव निकालते गोताखोर। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम (कन्नौज)। नौ दिसंबर को बाइक से खेतों की ओर निकले ममेरे-फु फेरे भाइयों का शव शुक्रवार दोपहर तालाब में उतराता मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन पहुंच गए। चीख पुकार मच गई। तालाब ज्यादा गहरा होने के कारण पुलिस ने गोताखोर बुलाकर शवों को बाहर निकलवाया। परिजनों ने गुरुवार को ही तालग्राम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक युवक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या या आत्महत्या में उलझी है। वह पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

तालग्राम के अदमापुर गांव निवासी जयवीर सिंह यादव पुत्र अतर सिंह ने बताया कि फर्रुखाबाद जिले के थाना मेरापुर के गांव लाहुरीनगला निवासी भांजा अंकुल (19) पुत्र विजय सिंह घर पर रहकर कक्षा 10 की पढ़ाई कर रहा था। उनके चौथे नंबर का बेटा अभिशेष उर्फ जोंटी (18) कक्षा 9 की पढ़ाई कर रहा था। दोनों गांव के चौधरी रामेश्वर दयाल इंटर कालेज के छात्र थे। नौ दिसंबर को दोनों बाइक से खेतों की तरफ निकले थे। शाम तक घर न आने पर खोजबीन की गई। गांव से दूर कसारी की ओर तालाब के पास बाइक मिली। तालाब में देखा गया तो दोनों के शव उतराते मिले।
विज्ञापन

शव मिलने की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शृंगीरामपुर से गोताखोर बुलाकर तालाब से दोनों के शवों को निकलवाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभिशेष के पिता जयवीर ने बताया कि उनके पांच पुत्र हैं। बड़ा अभिलाष, ध्रुव, जैकी और नानू कृष्णा हैं। दो पुत्री गोल्डी व गुंजन हैं। मां गुरदेवी का रो-रो कर हाल खराब है। बहन रीना देवी के तीन पुत्र-एक पुत्री है। मृतक अंकुल सबसे बड़ा था। अमन, सुमित छोटे हैं। एक पुत्री कुमकुम है। दोनों युवकों के परिवार के लोग खेती बाड़ी करते हैं। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और पुलिस का अनुमान है कि दोनों शौच के लिए तालाब के पास गए होंगे। एक तालाब में गिरा होगा तो दूसरा उसे बचाने में डूब गया होगा।दोनों युवकों की गुमशुदगी पहले से दर्ज है। दोनों युवकों के पिता की ओर से तालाब में डूबने की आशंका जताते हुए लिखित सूचना दी गई है। उधर, हादसे की जानकारी पर सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
दोनों युवकों के सिर व मुंह पर चोट के निशान
अंकुल के सिर में चोट लगी है। इसमें से खून निकला है। वहीं अभिशेष के मुंह में खून भरा मिला है। इससे अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। अगर बाइक से एक्सीडेंट होता तो बाइक सही सलामत तालाब के पास कैसे खड़ी मिलती।

अवैध तालाब बना जानलेवा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण के समय लोगों ने अवैध खनन कर लगभग तीन एकड़ जमीन की मिट्टी खुदवा दी। इससे करीब 25 फीट गहरा तालाब बन गया। यह लोगों के लिए सिर दर्द बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed