फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chaalakon kee baaharee oto ke shahar mein pravesh ke virodh mein hadataal, pulis kee chetaavanee par maane

चालकों की बाहरी ऑटो के शहर में प्रवेश के विरोध में हड़ताल, पुलिस की चेतावनी पर माने

Fri, 10 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
chaalakon kee baaharee oto ke shahar mein pravesh ke virodh mein hadataal, pulis kee chetaavanee par maane
बोर्डिंग मैदान पर ऑटो खड़े कर प्रदर्शन करते चालक। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर को जाने वाले ऑटो चालकों ने बाहरी ऑटो शहर में आने के विरोध में हड़ताल कर दी। इन्होंने मांग की है कि इन पर सख्ती से रोक लगाई जाए। चालकों ने अपने ऑटो बोर्डिंग मैदान में खड़े कर दिए। इन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। जानकारी होने पर पुलिस ऑटो यूनियन के नेता और चालकों को कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी के सख्त लहजे में चेतावनी पर चालकों ने हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह से सरायमीरा-कन्नौज मार्ग पर चलने वाले शहर के ऑटो चालकों ने हड़ताल कर दी। सभी ने अपने ऑटो बोर्डिंग मैदान में खड़े कर विरोध जताया। चालकों का कहना था कि शहर के करीब 80 ऑटो हैं। इसके अलावा बाहरी कस्बों के सैकड़ों ऑटो शहर के मार्ग पर चलने लगे हैं। अगर किसी सवारी का पर्स चोरी या गायब हो जाता है तो शहर के ऑटो चालकों को पकड़ कर पुलिस पूछताछ करती है। अधिक तादाद से जानकारी नहीं हो पाती कि ऑटो कहां का था। शहर में केवल यहां रहने वाले लोगों के ऑटो चलने दिए जाएं। चालकों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तैयार किया, वह इसे नहीं दे सके।
विज्ञापन

हड़ताल की जानकारी पर कोतवाली पुलिस व सरायमीरा पुलिस बोर्डिंग मैदान पहुंच गई। पुलिस ऑटो यूनियन से जुडे़ पांच लोगों को कोतवाली लेकर पहुंची। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने सबसे पहले ऑटो चालकों की बात सुनी। इसके बाद कोतवाल ने ऑटो चालकों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि ऑटो का परमिट मुख्यालय से 40 किलोमीटर का होता है। वह कहीं भी ऑटो चला सकते हैं। अगर दोबारा विरोध जताया तो कार्रवाई की जाएगी। जिले में धारा 144 लागू है। इसके बाद चालकों ने बोर्डिंग मैदान से ऑटो हटा कर हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दिलदार अली, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद समीर खां, कामरान, शाहिद अहमद, सलमान, अनीस, विद्या निवास, मोहम्मद साहिद, राजाब कुमार, अभिषेक दुबे, जीतू यादव, फैज, सर्वेश यादव समेत कई चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed