{"_id":"69936d2eb0075bcace0bae2d","slug":"cdo-inspected-vikas-bhawan-found-broken-glass-and-hanging-wires-kannauj-news-c-214-1-knj1007-144845-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सीडीओ ने किया विकास भवन का निरीक्षण, मिले टूटे शीशे, लटक रहे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सीडीओ ने किया विकास भवन का निरीक्षण, मिले टूटे शीशे, लटक रहे तार
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार को विकास भवन का निरीक्षण किया जहां उन्हें कई खामियां मिलीं। खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे। बिजली के तार लटक रहे थे। कुछ जगहों पर गंदगी भी पाई गई। सीडीओ ने सभी कमियों को तत्काल दूर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
सोमवार को सीडीओ राम कृपाल चौधरी ने जिला कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, लघु सिंचाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मत्स्य और प्रोबेशन अधिकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और कार्यरत कर्मचारियों से जानकारी ली। सीडीओ ने कहा कि इस तरह की अव्यवस्था न केवल असुरक्षित है बल्कि कार्यालय के माहौल को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वह कार्यालय परिसर के भीतर और बाहर दोनों जगह साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बिजली के तारों को सुरक्षित रूप से व्यवस्थित करने और टूटे शीशों को तुरंत बदलने के आदेश दिए गए हैं। यहां पर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
योजनाओं की प्रगति की भी हुई समीक्षा
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के लाभार्थियों, आवंटित बजट और अब तक हुए कार्यों का विस्तृत ब्योरा मांगा। कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को गंभीरता से लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें और यह सुनिश्चित करें कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।