{"_id":"63c98250a61b5f261b49b7ec","slug":"caught-three-miscreants-under-siege-kannauj-news-knp7396985122-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोचा, पुलिस ने लूटा गया कंटेनर बरामद किया, एक पिस्टल और दो तमंचे भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोचा, पुलिस ने लूटा गया कंटेनर बरामद किया, एक पिस्टल और दो तमंचे भी मिले
Fri, 20 Jan 2023 01:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 01:43 PM IST
सार
सौरिख थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इटावा पुलिस को भी इनकी कई दिनों से तलाश थी। आरोपियों के पास से लूट का कंटेनर, एक पिस्टल, दो तमंचे सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार से भाग रहे अंतरजनपदीय गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके कब्जे से इटावा में लूटे गए कंटेनर को बरामद किया गया। बुधवार की रात प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ सकरावा क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान गुजर रही कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक ने कार भगा दी। इसके बाद घेराबंदी कर कार सवार रसूलपुर गांव निवासी सुग्रीव यादव, मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र के समदपुर गांव निवासी अंशुल यादव और किशनी थाना के मकोया गांव निवासी अंशु यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनके पास से एक पिस्टल, दो तमंचे बरामद हुए। पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर इटावा जनपद के भरथना से लूटे गए कंटेनर को भी बरामद किया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि कई जनपदों में आरोपियों ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया। इटावा पुलिस कई दिनों से इनकी तलाश में थी।
विज्ञापन