{"_id":"6188137d7f1c3c06ec5b96ad","slug":"car-overturns-on-expressway-woman-killed-five-injured-kannauj-news-knp6624656135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर कार पलटी, महिला की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर कार पलटी, महिला की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
तालग्राम। एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह लगभग सात बजे कुत्ते को बचाने में कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच लोग घायल हो गए। यूूूूपीडा सुरक्षा अधिकारी ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कालेज भेेेेजा। कार सवार छठ पूजा पर दिल्ली से बिहार जा रहे थे।
बिहार के जिला भागलपुर में थाना नगौछिया के खरी पट्टी गांव निवासी पवन कुमार गुप्ता (38) दिल्ली के विकास नगर में रहकर कंस्ट्रक्शन का कार्य करते हैं। छठ पूजा पर वह परिवार के साथ कार चलाकर दिल्ली से बिहार जा रहे थे। साथ में पुत्री वंदना (13), पुत्र विजय (8), भाभी संजूदेवी (45) पत्नी दिनेशचंद्र, भतीजा सुरजीत (22), भाई उपेंद्र गुप्ता (35) भी थे।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के शकरहनी गांव के पास एक कुत्ते को बचाने में कार बेकाबू होकर पलट गई। सभी लोग घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश और गश्ती दल ने घायलों को 108 नंबर एबुलेंस से मेडिकल कालेज भेजा।
विज्ञापन
यहां डाक्टरों ने संजू देवी को मृत घोषित कर दिया। कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा निकवा कट के पास खड़ा करा दिया गया है। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मेडिकल मेमो के आधार पर दरोगा संजीव कुमार ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का मेडिकल कालेज में इलाज कराया गया।