{"_id":"58751f604f1c1b0c50ba8211","slug":"candidates-will-have-to-open-a-separate-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों को खुलवाना होगा अलग खाता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों को खुलवाना होगा अलग खाता
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अशोक चंद्र ने लीड बैंक मैनेजर, प्रधान डाकपाल, क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि प्रत्याशियों के खर्चों पर नजर रखने के लिए बैंक अथवा डाकघर में अलग खाता खुलवाया जाएगा। इनके लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
बताया कि निर्वाचन व्यय के उद्देश्य से बैंक खाता या तो अभ्यर्थी के नाम से या निर्वाचन अभिकर्ता के साथ संयुक्त नाम से खोला जा सकता है। बैंक खाता अभ्यर्थी के परिवार के किसी सदस्य या किसी अन्य व्यक्ति के नाम से नहीं खोला जा सकता है। खाता सहकारी बैंक सहित किसी भी बैंक या डाकघर में खोला जा सकता है। निर्वाचन अवधि के दौरान बैंक उक्त खातों में जमा और उनसे आहरण करने की अनुमति प्राथमिकता के आधार पर देंगे।
विज्ञापन