फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Student passes away after a 25-day battle.

Kannauj News: 25 दिन तक जंग लड़ने के बाद छात्र ने तोड़ा दम

Thu, 27 Aug 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Student passes away after a 25-day battle.
तालग्राम। खेलते समय दीवार पर चढ़ने पर 31 जुलाई को पैर फिसलने से पेट में घुसी लाठी ने छात्र को अस्पताल पहुंचा दिया। 25 दिन तक जिंदगी के लिए जंग लड़ने के बाद मंगलवार की देर रात छात्र की सांसें थम गईं। बुधवार भोर में शव घर पहुंचते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


निकवा गांव निवासी शिशुपाल का बड़ा बेटा विशाल (16) कक्षा नौ का छात्र था। खेलकूद और दौड़ में होनहार था लेकिन 31 जुलाई का दिन परिवार कभी नहीं भूल पाएगा। वह अपने साथियों के साथ खेल रहा था। दीवार पर चढ़ने की कोशिश करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और दीवार के सहारे खड़ी लाठी उसके पेट में घुस गई।
विज्ञापन

हादसे में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में ऑपरेशन कर लाठी निकाली गई। 25 दिनों तक उसका इलाज चला, लेकिन मंगलवार रात नौ बजे विशाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहे परिवार में त्योहार से एक दिन पहले मातम छा गया। बड़े भाई की अचानक मौत से इकलौती बहन अनामिका (8) बेसुध होकर गिर पड़ी। भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए वह उत्साहित थी पर मौत की खबर ने झकझोर दिया। दूसरा भाई आकाश (12) रोते हुए बहन को ढांढस बंधा रहा था। मां विनीता यादव और परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। गांव में हर कोई इस हादसे से स्तब्ध नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed