कन्नौज: सीढ़ी लगाकर ग्राम सचिवालय की छत पर पहुंचे चोर, सोलर पैनल ले उड़े
Kannauj News: रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने ग्राम सचिवालय नादेमऊ को निशाना बना लिया। चोर सचिवालय की छत पर पहुंचकर वहां लगे सोलर पैनल खोलकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोजगार सेविका अनामिका ने बताया कि सोलर पैनल चोरी होने की जानकारी ग्राम विकास अधिकारी अवनीश शर्मा को दे दी गई है। उनके आने के बाद घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की जाएगी।
सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे चोर
ग्रामीणों के अनुसार, चोर सचिवालय के पीछे की दीवार पर सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे। इसके बाद वहां लगे सोलर पैनल खोलकर ले गए। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिम्मेदार अधिकारियों को दी। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सचिवालय में इससे पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पंखे और ट्राई साइकिल चोरी होने के अलावा एक बार बीएसएनएल लाइन की वायरिंग भी चोरी हो चुकी है।
पुरानी चोरियों का खुलासा न होने से नाराजगी
ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस से सचिवालय में हुई चोरी की जांच कर आरोपियों का पता लगाने और गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।