{"_id":"571bb9874f1c1b967f8b4971","slug":"candidates-denies-for-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़के परीक्षार्थी, परीक्षा देने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़के परीक्षार्थी, परीक्षा देने से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र तालग्राम के बृजभूषण भारतीय इंटर कालेज के अरबी, फारसी मदरसा बोर्ड परीक्षा केंद्र पर द्वितीय पाली में कक्ष निरीक्षक द्वारा सख्ती बरतने व सिंटिंग प्लान से बैठाने की बात पर परीक्षार्थी भड़क गए। सभी ने परीक्षा देने से इंकार करते हुए, कक्ष निरीक्षक को बदलने की मांग की। शनिवार को बृजभूषण भारतीय इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक के रूप में सुनील कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया था।
कामिल परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली तो इस दौरान उन्हें काफी मात्रा में नकल सामग्री मिली। जिसे उन्होंने तत्काल परीक्षा कक्ष से बाहर फेंक दिया। साथ ही सख्ती बरतते हुए सभी परीक्षार्थियों से सिटिंग प्लान से बैठने को कहा। इस बात पर सभी परीक्षार्थी भड़क गए और परीक्षा देने से इंकार करते हुए, कक्ष निरीक्षक को बदलने की मांग करने लगे। मामले को तूल पकड़ते देख केंद्र व्यवस्थापक को अतिरिक्त पुलिस बल मंगाना पड़ा।
इस पूरे हंगामे के चलते परीक्षा नियत समय से 15 मिनट देरी से शुरू हो सकी। इस पूरे मामले पर केंद्र व्यवस्थापक ओपी मिश्रा का कहना है कि किसी भी प्रकार कोई हंगामा नहीं हुआ है। परीक्षार्थी सिंटिग प्लान के अनुसार बैठना नहीं चाहते थे। इसके चलते अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाना पड़ा। वहीं कक्ष निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर धड़ल्ले से नकल चल रही थी। उन्होंने बताया जब तलाशी ली तो काफी ज्यादा नकल उन्हें मिली। बताया कि जिस पर सख्ती बरती तो परीक्षार्थी भड़क गए।