फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cameras will monitor cattle on the expressway

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर कैमरों से होगी मवेशियों की निगरानी

Thu, 19 Jan 2023 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cameras will monitor cattle on the expressway
कन्नौज। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसों की रोकथाम के लिए यूपीडा ने बड़ा फैसला लिया है। आवारा मवेशियों की निगरानी और अवैध कट बनाकर एक्सप्रेसवे पार करने वाले लोगों पर कार्रवाई के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके बाद सुरक्षा जाल तोड़ने और पैदल क्रास करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से अब यूपीडा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। प्रथम चरण में यह अंडरपास के पास लगाए जाएंगे। इसके बाद इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल ने बताया कि 2022 में एक्सप्रेसवे पर हादसे आवारा पशुओं के विचरण करने, सुरक्षा जाल तोड़कर बने अवैध कटों से गुजरने से हुए हैं। इससे अब सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी कराई जाएगी। 23 जनवरी को सड़क सुरक्षा श्रृंखला और सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण जगह-जगह आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed