{"_id":"613ba4d88ebc3e847a375175","slug":"bus-stand-construction-stuck-in-land-dispute-and-budget-issue-kannauj-news-knp6512814136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद और बजट के पेच में अटका बस अड्डा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद और बजट के पेच में अटका बस अड्डा निर्माण
विज्ञापन
फोटो-17- निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे का अधूरा ढांचा। संवाद
जमीन के विवाद और बजट के पेच में अटका बस अड्डा निर्माण
समय सीमा बीतने के पांच माह बाद भी अधूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसहायगंज। जमीन के विवाद और बजट के अभाव में मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट रोडवेज बस अड्डे का निर्माण अधर में है। निर्माण की समय सीमा के पांच महीने बाद भी आधा काम नहीं हो पाया है।
कस्बे के मुख्य चौराहे पर कई दशक पहले बना रोडवेज बस अड्डा खस्ताहाल हो गया। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए छिबरामऊ की विधायक अर्चना पांडेय ने पहल की। उनके प्रयास से मोहल्ला गोपाल नगर में नया रोडवेज बस अड्डा बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। करीब नौ करोड़ की लागत से निर्माण शुरू हुआ। शिलान्यास मुख्यमंत्री ने वर्चुअल सिस्टम से किया था। मार्च 2021 में इसके बनाने की समय सीमा तय की गई थी। जमीन के विवाद और बजट के अभाव में निर्माण लटका हुआ है। निर्माण की समय सीमा के पांच माह बाद भी अधूरा ढांचा ही खड़ा हो पाया है।
निर्माण कार्य देख रहे गिरंद कुमार ने बताया कि रोडवेज बस स्टॉप की जगह के आसपास के लोग जमीन को अपना बताकर बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। बस अड्डे की दीवार खड़ी करने के लिए पिलर बनाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। जगह को अपना बताकर काम को रुकवा दिया। इसके अलावा बजट के अभाव में भी काम बंद पड़ा है। लेखपाल दिनेश दुबे ने बताया है कि रोडवेज बस अड्डा के लिए गोपाल नगर जगह दी गई है। इसकी पूरी नापजोख की गई। इसके बाद ही यह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को हस्तांतरित की गई है। जगह पर कोई विवाद नहीं है।