फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bus rams into crane parked on expressway, 12 injured

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर खड़ी क्रेन में में घुसी बस, 12 घायल

Sun, 09 Feb 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bus rams into crane parked on expressway, 12 injured
सौरिख। एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की रात खराब वाहन को लेकर क्रेन लखनऊ से आगरा जा रही थी। किलोमीटर 152 पर पीछे से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने क्रेन में टक्कर मार दी। हादसे में 12 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। चार की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

लखनऊ के बैसापुर एयरपोर्ट निवासी चालक राहुल गुप्ता साथी शिवकुमार निवासी हिसार हरियाणा के साथ शुक्रवार रात क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन लेकर लखनऊ से आगरा जा रहा था। सौरिख क्षेत्र के किलोमीटर 152 पर पीछे से 50 सवारियां लेकर आगरा जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर क्रेन से टकरा गई। हादसे में क्रेन चालक राहुल गुप्ता, शिवकुमार व बस की सवारी बदरपुर बॉर्डर निवासी किरन देवी, दिल्ली के भरतपुर बॉर्डर निवासी सोनी समेत 12 से अधिक सवारियां घायल हो गई।
विज्ञापन



हादसे में बस और क्रेन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस एवं यूपीडा कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल राहुल, शिवकुमार, किरन देवी, सोनी को सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य सामान्य घायलों का यूपीडा एंबुलेंस में इलाज कराया गया। सभी सवारियों को रोडवेज बस से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed