फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Burnt effigies of Ravana, fireworks

रावण का पुतला फूंका, आतिशबाजी की

Sun, 16 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 16 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of Ravana, fireworks
रावण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कन्नौज। शहर के ग्वालमैदान में चल रही श्री रामलीला वार्षिकोत्सव व एसबीएस इंटर कालेज के खेल मैदान पर पंचमुखी दुग्धेश्वर महाराज रामलीला समिति के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा को रावण वध का मंचन किया गया। राम-रावण की सेना के बीच मैदान में जमकर युद्ध हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रावण की नाभि में तीर मारते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। रावण के पुतले में लगाई गई आतिशबाजी से मैदान गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन


रविवार साढ़े आठ बजे के बाद ग्वालमैदान के गांधी चबूतरा मैदान में राम व रावण की सेना के बीच तीर कमान प्रहार छोड़े गए। निसाचर की सेना में राम के प्रहारों से हाहाकार मच उठा। राम के रावण को मारने के लिए कई प्रहार करने के बावजूद उसके मूर्छित न होने पर भगवान राम सोच में पड़ गए। बाद में विभीषण ने राम को बताया कि रावण के नाभि पर प्रहार करें। नाभि पर राम के ताबड़तोड़ प्रहार करते ही रावण मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान पूरा पंडाल जयश्रीराम के नारों से गूंज उठा। उधर भक्तों ने इस दौरान लगे मेले का भी जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान अंकित मिश्रा (गोल्डी), महामंत्री रामजी गुप्ता, सौरभ शर्मा, सचिन शर्मा, अमन वैश्य सहित अन्य कमेटी के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, एसबीएस कालेज ग्राउंड में भी राम-रावण युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण के दहन होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के नारो से गूंजा। पुतले में लगाई गई  आतिशबाजी को देखने के लिए आसपास क्षेत्र के लोगों की हजारों की संख्या में भीड़ जुटी। इस दौरान कमेटी के पवन पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed