{"_id":"feeab9e82f967e9c4214c2359f10dbd8","slug":"brwaa-choice-of-trainee-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु टीचरों से भरवाए विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु टीचरों से भरवाए विकल्प
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक संसाधन केंद्र पर शनिवार को प्रशिक्षु टीचर
विज्ञापन
2011 के चयनित अभ्यर्थियों में 138 महिला टीचरों को विकल्प पत्र भरने के
लिए बुलाया गया था। इसमें 120 ने उपस्थित होकर विकल्प के तौर पर विद्यालय
भरे, वहीं 18 महिला टीचर गैरहाजिर रहीं।
ब्लाक संसाधन केंद्र पर विकल्प पत्र भरने के लिए सुबह से प्रशिक्षु टीचरों व उनके साथ आए हुए अभिभावकों का जमघट लगना शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे से विकल्प पत्र भरने का शुरू हुआ दौर शाम चार बजे तक चला। इस दौरान करीब 120 ने दी गई सूची के आधार पर विकल्प पत्र भरे।
बीएसए रामकरन यादव ने बताया कि इन टीचरों की छह माह विद्यालयों में ट्रेनिंग कराने के बाद 24, 25 अगस्त को राजकीय इंटर कालेज उमर्दा में परीक्षा आयोजित कराई गई। जिसमें सभी उत्तीर्ण हुए। महिलाओं को विद्यालय आवंटित करने के लिए बुलाया गया था।
सभी को निकटतम विद्यालय आवंटित किए गए हैं, ताकि उनको स्कूल पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत न हो। विकल्प पत्र भरने के दौरान बीईओ राजीव गंगवार, जय सिंह, लेखाकार सूरज, लिपिक अशोक कुमार, विमल पांडेय, उदित, विनोद राठौर, गोपाल त्रिपाठी, शैलेंद्र यादव समेत अन्य का सहयोग रहा।