फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Breaking the seal inserted tender

सील तोड़कर डाला टेंडर

Sat, 04 Jul 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 04 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में राशन आपूर्ति

विज्ञापन
के लिए ठेकेदारों से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन डालने का समय शनिवार सुबह ग्यारह बजे तक था। इसके बाद बक्सा सील कर लिया गया। तय समय के बाद पहुंचे कुछ लोगों ने बक्से की सील तोड़कर आवेदन डाल दिया। इस दौरान उनकी शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के साथ जमकर बहस भी हुई।

विदित हो कि जिले में पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में राशन की आपूर्ति करने के लिए ठेकेदारों से आवेदन मांगे गए थे। शनिवार को 11 बजे आवेदन करने का अंतिम समय था। समय खत्म होने के बाद राशन वितरण का काम लेने के इच्छुक कुछ दबंग बेसिक शिक्षा विभाग के दफ्तर पहुंचे।

जब कर्मचारियों ने समय समाप्त होने का हवाला दिया तो उनके साथ अभद्रता की। साथ ही बक्से की सील तोड़कर जबरन अपना आवेदन डाल दिया। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समय खत्म होने के बाद कुछ लोग आए और बक्से की सील तोड़कर आवेदन डाल दिया।

मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बताया कि टेंडर खुलने का समय 12 बजे निर्धारित था लेकिन बीएसए की लखनऊ में बैठक लगी होने से टेंडर खुलने की प्रक्रिया टल गई। बीएसए रामकरन यादव से इस संबंध में बातचीत की तो उन्होंने बताया कि मामले से उनको अवगत कराया गया है।

शिक्षा विभाग में इस तरह का कार्य घोर निंदनीय है। सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया है। डीएम और सीडीओ से बातचीत के बाद वैधानिक कार्रवाई कराई जाएगी। सीडीओ उदयराज यादव ने कहा कि मामले में जो उचित कार्रवाई होगी, कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed