फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bookish knowledge plus practical knowledge required

किताबी ज्ञान से अधिक व्यवहारिक ज्ञान जरूरी

Mon, 21 Dec 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 21 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bookish knowledge plus practical knowledge required
 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को जनपद स्तरीय 600 शिक्षकों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य ने कहा कि किताबी ज्ञान से ज्यादा व्यवहारिक ज्ञान होना अति आवश्यक है। प्रशिक्षण समाप्त हो जाने के डाक्टरों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही शिक्षिकाओं को सेनेटरी नैपकिन भी वितरित किए।
विज्ञापन




स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी मास्टर ट्रेनर अंजली तिवारी और रिचा त्रिपाठी ने सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जनपद स्तरीय 600 शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने कहा कि निरोगी शरीर से लोगों में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से संतुलित विकास होता है। ट्रेनरों ने तनाव रहित, हंसमुख, मिलनसार, सक्रिय-क्रियात्मकता, बौद्धिकता, नियमित दिनचर्या, भरपूर गहरी नींद, प्रतिरोधक क्षमता, सकारात्मक सोच, ऊंचाई और आयु के अनुसार के भार आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशिक्षण के दौरान डायट प्राचार्य ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बिंदु पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान से ज्यादा सभी को व्यवहारिक ज्ञान होना भी अति आवश्यक है।



प्रशिक्षण के दौरान सीएचसी के डाक्टरों की टीम भी मौजूद रही। डाक्टरों ने भी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के संबंध में विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद डाक्टरों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही शिक्षिकाओं को सेनेटरी नैपकिन भी वितरित किए। इसके साथ ही वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील चतुर्वेदी, विनोद राठौर, बलवीर सिंह यादव, परशुराम, सुलभ कटियार, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed