{"_id":"6aa84b2b5bc680ed440580d7","slug":"body-lay-in-the-field-for-30-hours-last-rites-performed-after-the-dispute-was-resolved-kannauj-news-c-214-1-knj1005-156046-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 30 घंटे तक खेत में रखा रहा शव\nविवाद सुलझने पर अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 30 घंटे तक खेत में रखा रहा शव विवाद सुलझने पर अंतिम संस्कार
विज्ञापन
हसेरन (कन्नौज)। मिर्जापुर गांव में फंदे पर लटकी मिली महिला रेखा की मौत के बाद विवाद भड़क गया। मायके पक्ष ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। इसके बाद शव को सीधे उसी विवादित खेत में ले जाकर रख दिया, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।
ग्राम मिर्जापुर निवासी विमलेश उर्फ पिंकू की 30 वर्षीया पत्नी रेखा का शव शनिवार को घर में फंदे से लटकता मिला था। उसके पति विमलेश उर्फ पिंकू पर तीन बीघा खेत का समझौता बिना बताए किसी अन्य व्यक्ति के नाम करने का आरोप है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में तीखी बहस हुई थी। मृतका के भाई अखिलेश कुमार ने विमलेश पर किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष ने शव को विवादित खेत में रख दिया।
मायके पक्ष की जिद थी कि जब तक जमीन का समझौता रद्द नहीं होता, अंतिम संस्कार नहीं होगा। वे चाहते थे कि जमीन रेखा के दो बेटों आर्यन (10) और अभिषेक (7) के नाम की जाए। करीब 30 घंटे तक मान-मनौव्वल चलता रहा। सौरिख थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। जमीन का समझौता विवाद सुलझने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।