फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Board Examination: 60 schools lodged objections

बोर्ड परीक्षा: 60 विद्यालयों ने दर्ज कराई आपत्ति

Sun, 17 Nov 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Board Examination: 60 schools lodged objections
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड से 2020 में फरवरी माह से प्रस्तावित हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की कवायद जारी है। जिले से भेजे गए 349 विद्यालयों के आवेदन में बोर्ड ने चौबीस बिंदुओं की सूचनाओं के आधार पर सबसे अधिक अंक पाने वाले 69 परीक्षा केंद्रों को अनंतिम सूची में शामिल किया है। 14 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं। 60 विद्यालयों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी आपत्तियों का निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए हर तरह के प्रयास कर रहा है। जिले में वर्ष 2019 की तुलना में 14 परीक्षा केंद्र कम कर दिए गए हैं। बोर्ड ने 69 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की है। परीक्षा केंद्रों को लेकर विद्यालय के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं। हार्ड कापी डीआईओएस कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए थे। विभाग के पास आईं आपत्तियों में आठ ऐसी हैं, जिनमें कालेज में संसाधनों का अभाव बताया गया है। इनमें विद्यालय को परीक्षा केंद्र की सूची से हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

61 विद्यालयों ने आपत्ति में कहा है कि उनके विद्यालय में परीक्षा से संबंधित सारे संसाधन पूर्ण हैं। वॉयस रिकार्डर सहित सीसीटीवी कैमरा व इंटरनेट फोर जी राउटर लगवा दिया गया है। बोर्ड से तय चौबीस बिंदु के मानक पूरे हैं। इसके बावजूद विद्यालय परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल नहीं किया गया। कमेटी विद्यालय का भौतिक सत्यापन कर परीक्षा केंद्र का निर्धारण कराए। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण गठित करेगी। कमेटी में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार अध्यक्ष, डीआईओएस सचिव, तीनों तहसीलों के एसडीएम व दो प्रधानाचार्य शामिल हैं। आपत्तियों के निस्तारण के अलावा परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। यह रिपोर्ट जिलाधिकारी की संस्तुति से बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके बाद बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed