{"_id":"57f550a64f1c1b8a32271744","slug":"bku-will-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू करेगी चक्का जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू करेगी चक्का जाम
ब्यूरो, अमर उजाला,कन्नौज
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन ने शामिल होकर आंदोलन को और तेज कर दिया है। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर मांगे जल्द न मानीं गई तो भाकियू कार्यकर्ता रेल का चक्का जाम कर देंगे। इसके साथ ही रेलवे बोर्ड के सलाहकार, कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर धरने का समर्थन किया। कहा कि समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
बुधवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिछले छह दिनों से चले आ रहे धरना प्रदर्शन के दौरान रेलवे अफसरों का रवैया काफी खराब है। रेलवे अफसर जनता की आवाज को नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही भाकियू कार्यकर्ता रेल की पटरियों पर टेंट लगाकर रेलवे का चक्का जाम करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी रेलवे के अफसरों पर होगी। व्यापारी नेता राकेश वर्मा ने कहा कि ट्रेनों का ठहराव हो जाने से रेलवे प्रशासन को चेन पुलिंग की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य विपिन द्विवेदी भी धरना स्थल पर पहुंचे। कहा कि डीआरएम व आरएम से उनकी इस मुद्दे पर वार्ता हुई है। मामला रेलवे बोर्ड में अटका हुआ है। जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान मंच के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, धमेंद्र कौशल, राजेश गुप्ता, विजय दुबे, जगदीश चंद्र बाथम सहित कई लोग मौजूद रहे।