फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP will meet home minister

गृहमंत्री से मिलने जाएंगे भाजपाई

Fri, 10 Jul 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Fri, 10 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
BJP will meet home minister
शहर में पांच जुलाई को हुए बवाल को लेकर भाजपाइयों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में  ने पुलिस पर सत्ता पक्ष के दबाव में उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मुद्दे पर भाजपाइयों का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को पर्यटक आवास गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व भाजपा विधायक बनवारी लाल दोहरे, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र भदौरिया, पूर्व जिला महामंत्री आनंद कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को फोन पर सारे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करके न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। जल्द ही उनसे मिलने का समय भी तय हो गया है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि छोटी सी घटना को विकराल रूप दे दिया गया। इस कारण पूरे जनपद का सामाजिक सौहार्द बिगड़ा है। अब कन्नौज में शांति व्यवस्था के नाम पर प्रशासन एक वर्ग विशेष को खुश रखने के लिए भाजपा कार्यकताओं का उत्पीड़न कर रहा है। सत्ता पक्ष समाजवादी पार्टी के दबाव में छांट-छांटकर भाजपाइयों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि प्रशासन अपनी दमनकारी नीति पर अंकुश लगाए और बेकसूर नौजवानों का भविष्य बिगाड़ने का काम न करे। अन्यथा मजबूर होकर भाजपा के संगठन को सड़कों पर उतरना होगा। इसके बाद उत्पन्न समस्याओं के लिए जिला व पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। वार्ता के दौरान भाजपा नेता अवधेश राठौर, आशू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार पंचायत नहीं, कार्रवाई होगी- एसपी
एसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि शहर का अमनचैन खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस बार पंचायत करके मामले में समझौता नहीं कराया जाएगा। फुटेज में जो चिह्नित होगा उसका जेल जाना तय है। उन्होंने बताया कि वह खुद दिन-रात उपद्रवियों के खिलाफ सुबूत जमा करने में जुटे हैं। सीसीटीवी फुटेज के जरिए बवाल करने वालों को बगैर किसी भेदभाव के चिह्नित किया जा रहा है। हाथों में कट्टा, रायफल व अन्य अवैध तमंचे लेकर फायरिंग करने वाले, ईंट -पत्थर चलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।

फोटोग्राफ्स के जरिए हिंसा करने वालों की शिनाख्त कराई जा रही है। उन्होंने पुलिस को क्लीनचिट देते हुए कहा कि किराएदार व मकान मालिक के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती। बल्कि घटना को नियंत्रित करने में पुलिस ने बेहतर ढंग से काम किया। एसपी ने बताया कि अपराध के प्रकार के अनुसार बवाल में शामिल लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर, गुंडाएक्ट, रासुका जैसी कार्रवाई भी होगी।


स्वार्थी तत्व लगा रहे बेगुनाहों को फंसाने का आरोप-एएसपी
एएसपी सुभाष शाक्य ने कहा कि चंद स्वार्थी तत्व पुलिस पर बेगुनाहों को फंसाने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि ऐसा नहीं है। शांति व्यवस्था बहाल होने से जनता ने राहत की सांस ली है। पुुलिस से जनता खुश है और सराहना कर रही है। शांति बरकरार रखने के लिए दो कंपनी पीएसी और भेजी गई है। इसके अलावा दो सीओ विधूना व बिल्हौर को बुलाया गया है। ये सीओ दिन व रात के आधार पर शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने में योगदान देंगे।


 चार थानाध्यक्ष फफूंद, सहायल, बेला व अरमापुर से बुलाए गए हैं। दो थानेदार दिन में व दो थानेदार रात के वक्त हालात पर नजर रखेंगे। शुक्रवार को एएसपी ने कोतवाल भुल्लन यादव के साथ शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिन प्वाइटों पर पुलिस लगाई गई है उन्हें चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed