फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP running Quit India movement for industrialists: Akhilesh

बीजेपी उद्योगपतियों के लिए चलवा रही भारत छोड़ो आंदोलन

Wed, 10 Aug 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP running Quit India movement for industrialists: Akhilesh
कन्नौज। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा और सरकार पर मंगलवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था, लेकिन भाजपा अब उद्योगपतियों की झोली भरकर उनके लिए भारत छोड़ो आंदोलन चला रही है। आरएसएस का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा जिस पार्टी के इशारे पर चलती है वहां आज भी तिरंगा नहीं लगा। आज घर-घर तिरंगा अभियान चलाने वाले वही लोग हैं जिन्होंने कभी तिरंगे का खूब विरोध किया था। कहा कि भाजपा को ज्यादा मजबूत होने दिया गया तो लोगों को वोट देने का अधिकार भी छीना जा सकता है।
विज्ञापन

घर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करने ठठिया थाना क्षेत्र के झौआ गांव पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी के दौरान यह रुपया बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे दिया गया और वही उद्योगपति भारत छोड़ो आंदोलन कर भारत छोड़कर चले गए। यह लोग कुछ दिन और सत्ता में रहे तो हमें और आप लोगों को गुलाम बना देंगे।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सभी ने देखा कि भाजपा के एक नेता ने नोएडा में महिला को कैसे अपमानित किया था। उस भाजपा नेता को मुख्यमंत्री आवास में बैठे लोग बचा रहे थे। बुलडोजर वाली सरकार में एक मंत्री को सजा मिली तो वह कोर्ट से फाइल लेकर ही भाग गया। ऐसा पहली बार हुआ और उसे भी सरकार ने बचाया। यूपी वह प्रदेश है जहां सिर्फ मंत्री ही नहीं आईपीएस भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed