फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike trunk crosses one lakh rupees

Kannauj News: बाइक की डिकी से एक लाख रुपये पार

Wed, 24 May 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 24 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bike trunk crosses one lakh rupees
इंदरगढ़। जन सेवा केंद्र संचालक की बाइक की डिकी से एक लाख रुपये टप्पेबाजों ने निकाल लिए ओर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस टप्पेबाजों की खोजबीन में जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आगौस गांव निवासी रवि कुमार जनसेवा केंद्र का संचालन करता है। बुधवार की दोपहर क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर बाइक की डिकी में रख लिए ओर पास के आरबी कंप्यूटर की दुकानदार से बातचीत करने लगा। मौका देख टप्पेबाज ने बाइक की डिकी से रुपये निकाल कर फरार हो गए। पीड़ित ने टप्पेबाजों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर टप्पेबाजों की खोजबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष किशन पाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-------------
घर जा रहे दुकानदार से लूट
तिर्वा। दुकान बंद कर के घर जा रहे दुकानदार से पांच से छह लोगों ने मारपीट कर जेब मे पड़े रुपये निकाल कर फरार हो गए। कस्बे के बौद्ध नगर निवासी कमलेश राठौर ने बताया कि मंगलवार देर शाम को दुकान बंद करके घर जा रहे थे, तभी अज्ञात लोगों मारपीट करके जेब मे पड़े 8500 रुपये निकाल कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed