फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike collides with Vanrose, woman injured, condition critical

Kannauj News: वनरोज से बाइक टकराई, महिला घायल, हालत गंभीर

Tue, 08 Oct 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with Vanrose, woman injured, condition critical
तालग्राम। बाइक से वनरोज टकराने से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को गंभीर हालत में सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कटरा निवासी हरिशंकर शर्मा अपनी पत्नी शांति देवी के साथ सोमवार की शाम बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे। तालग्राम-तेराजाकेट मार्ग के मायापुरवा जंगल के पास सड़क पर अचानक वनरोज आने से बाइक की टकरा गई। बाइक पर सवार शांति देवी सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी तालग्राम भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हालत नाजुक होने पर परिजन उन्हें निजी वाहन से कानपुर लेकर चले गए।
---------------
सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
तिर्वा। सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे ने बाइक सवार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बाइक सवार पर रिपोर्ट दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पवोरा पट्टी गांव निवासी सपना देवी (48) सोमवार को घर से पैदल तिर्वा बाजार करने जा रही थीं। जैसे ही तहसील के पास तिर्वा कन्नौज मार्ग पार करने लगीं, तो इसी दौरान कन्नौज की और से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।


परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भतीजे सुधीर कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed