{"_id":"6a2da89e764e0ca7230b10c8","slug":"bike-collides-with-divider-brother-and-sister-injured-kannauj-news-c-12-knp1094-1555583-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डिवाइडर से टकराई बाइक, भाई-बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डिवाइडर से टकराई बाइक, भाई-बहन घायल
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। लखनऊ से औरैया जाते समय बेहटा गांव के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में भाई-बहन घायल हो गए। घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।
औरैया के थाना एरवाकटरा के कुकरकाट निवासी सूरज सिंह (23) लखनऊ से गांव लौट रहे थे। उनके साथ जनपद एटा के थाना जसरथपुर के ग्राम बढ़ापुर निवासी बड़ी बहन ज्योति सिंह (27) पत्नी भीष्म प्रताप सिंह भी थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम क्षेत्र के बेहटा गांव के पास शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब सूरज को झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे भाई-बहन काफी दूर उछल कर गिरे और घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, एटलस गश्त दल और डायल 112 पुलिस के धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। क्षतिग्रस्त बाइक को क्रेन से थाने पर खड़ा करा दिया गया है। थाना प्रभारी विनय कुमार शर्मा ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है।