फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bicycle mechanic loses life amidst domestic strife.

Kannauj News: गृहक्लेश में साइकिल मिस्त्री ने गंवाई जान

Fri, 04 Sep 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bicycle mechanic loses life amidst domestic strife.
गुरसहायगंज (कन्नौज)। गृहक्लेश के एक खौफनाक मोड़ ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां एक झटके में उजाड़ दीं। पत्नी के घास लेने के लिए घर से बाहर निकलते ही शुक्रवार को पति ने जहर खा लिया। परिजन जब तक उसे संभाल पाते, उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। अस्पताल ले जाया गया पर डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर की है। यहां के निवासी फरीद (40) औरैया जिले के बेला इलाके में साइकिल मिस्त्री का काम करके अपने परिवार का पेट पालते थे। परिजन के मुताबिक बुधवार को फरीद का पत्नी ताज बानो से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोपहर तीन बजे ताज बानो जानवरों के लिए घास लेने घर से बाहर निकली थीं। घर में सन्नाटा देखकर फरीद ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहर खा लिया। कुछ ही देर में जब फरीद की तबीयत बिगड़ने लगी और वह तड़पने लगा। तब परिजन के पांव तले जमीन खिसक गई। तत्काल 108 एंबुलेसं को कॉल किया गया और शाम करीब आठ बजे फरीद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. जितेंद्र बैरबा ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन जहर का असर गहरा चुका था। हालत नाजुक देखते हुए फरीद को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही फरीद की सांसें थम गईं।
विज्ञापन

फरीद अपने पीछे तीन बेटियों और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बेटों तौफीक (20) व आशिफ (19) और बेटियों नगमा (18), रुखसार (16) व साहिबा (15) का रो-रोकर हाल बेहाल है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से हर किसी की आंखें नम थीं। कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed