फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bawal

आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर भड़के ग्रामीण

Mon, 27 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
bawal
जलालाबाद। दो साल पहले ग्रामीणों के सहयोग से किसान के खेत में लगाई गई आंबेडकर मूर्ति को हटाने को लेकर दो पक्षों में तनाव बढ़ गया। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद गांव में किसी अन्य स्थान पर मूर्ति फिर स्थापित करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली की जसोदा चौकी क्षेत्र के गांव तरपुरवा में दो साल पहले ग्रामीणों ने आपसी में चंदा जुटाकर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति अनुमति के बाद सहमति के आधार स्थापित की थी। मूर्ति गांव के किसान मलिखान के खेत में स्थापित थी। इसमें कुछ सहयोग राशि बकाया रह गई थी। इसका भुगतान मलिखान ने किया था। वह कई दिनों से बकाया धनराशि ग्रामीणों से मांग रहे थे। रविवार केे उसने भुगतान न होने पर मूर्ति हटाने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन

एक ग्रामीण ने इस मूर्ति को अपने ननिहाल में स्थापित कराने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से रिश्तेदारों को बुला लिया। मूर्ति को उखाड़ते ही गांव के अन्य लोग आक्रोशित हो उठे और विरोध करने लगे। इससे तनाव बढ़ गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मूर्ति किसी अन्य जगह स्थापित करने की सहमति बनी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed