{"_id":"583f191a4f1c1b2d1ede6d26","slug":"banks-rush-to-diverge-stuck-to-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों से भीड़ हटी, एटीएम पर डटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों से भीड़ हटी, एटीएम पर डटी
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
एटीएम के बाहर लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। बुधवार को शहर की बैंकाें के बाहर से भीड़ नदारद रही, लेकिन छह एटीएम में दिनभर भीड़ लगी है। बुधवार का दिन शहरवासियों के लिए राहत भरा रहा। जहां अभी तक पूरे शहर में लगे करीब दो दर्जन एटीएम में इक्का-दुक्का ही चलते थे वहीं बुधवार को पूरे शहर में आधा दर्जन से ज्यादा एटीएम से लोग पैसा निकालते रहे। शहर में लगे एचडीएफसी बैंक, तिर्वा क्रासिंग पर लगे एक्सिस बैंक के एटीएम, विजया बैंक, स्टेट बैंक की दोनों शाखाओं के तीनों एटीएम और कलक्ट्रेट रोड स्थित बैंक आफ इंडिया के एटीएम से लोगों ने दिन भर पैसा निकाला।
विज्ञापन
दीपक शुक्ला ने कहा कि यह अच्छी बात रही कि कई एटीएम से पैसा निकल रहा है। वहीं, शशिकांत शुक्ला ने बताया कि रोज पूरे शहर में एक दो एटीएम चल रहे थे, जिससे बहुत ज्यादा परेशानी हो रही थी। अब आधा दर्जन एटीएम से पैसे निकलने से दिक्कत कम हो गई है।
विज्ञापन
